बॉलिवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे का नाम रखा देवयान, शेयर की पहली फोटो

By: Pinki Thu, 03 June 2021 12:45:00

बॉलिवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे का नाम रखा देवयान, शेयर की पहली फोटो

सिंगर श्रेया घोषाल ने 22 मई को बेटे को जन्‍म दिया था। श्रेया ने खुद यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की पहली फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही श्रेया और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय ने बेटे के नामकरण की भी जानकारी दी है। दोनों ने अपने बेटे का नाम देवयान मुखोपाध्‍याय रखा है।

श्रेया ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी गोद में देवयान और उनके पति मुखोपाध्‍याय भी नजर आ रहा है। श्रेया ने ट्विटर पर बेटे की पहली फोटो शेयर कर लिखा, 'पेश है- 'देवयान मुखोपाध्याय' वह 22 मई को आए और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उस पहली झलक में, जैसे ही वह पैदा हुआ था, उसने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया, सिर्फ एक मां ही अपने बच्चे के लिए यह महसूस कर सकती है। पूरी तरह से बेकाबू और जबरदस्त।'

Shreya Ghoshal,devyaan mukhopadhyaya,shreya ghoshal son first photo,entertainment

श्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है, इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा भी होता है।

श्रेया ने इससे पहले इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह देवयान के आने की खुशी को सेलिब्रेट करती नजर आईं। उन्‍होंने एक खूबसूरत और स्‍वादिष्‍ट दिख रहे केक की फोटो शेयर की थी। उन्‍होंने इसके कैप्‍शन में लिखा था, 'हमारे बेटे के लिए वेलकम केक।'

ये भी पढ़े :

# सोनू सूद की पूरी कोशिशों के बाद भी नहीं बच पाई कोरोना संक्रमित 25 साल के युवक की जान, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

# टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ FIR दर्ज, लॉकडाउन के दौरान मुंबई बैंडस्टैंड पर घूम रहे थे

# उर्वशी रौतेला ने नीले रंग के लहंगे में किया खूबसूरत कथक डांस, देखें Video

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com